भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है।

कर्नल गौतम निशांत, भर्ती निदेशक, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस मंडी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाईट पर ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2027 की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भारतीय सेना की वेबसाईट www://joinindianarmy.nic.in पर 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक चलेगी।

 

उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और लाहौल स्पीती के सभी योग्य उम्मीदवार, भारतीय सेना की वेबसाईट ज्वाइन इंडियनआर्मीडॉट एनआईसीडॉटइन पर पंजीकरण कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों की पात्रता की शर्तें वेबसाईट पर दी गयी हैं। उम्मीदवार अधिकतम दो अग्निवीर ट्रेड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाईट पर विडियो लिंक भी दिया हुआ है जिसे देखकर उम्मीदवार पंजीकरण की प्रक्रिया एवं ऑनलाइन एग्जाम देने का तरीका विस्तार से समझ सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल अग्निवीर टेक्निकल एवम् 10वी और 8वी पास ट्रेडमैन के लिए करवाई जानी है। ऑनलाइन परीक्षा की डेट संबंधी जानकारी भी सभी को वेबसाइट पर ही प्रदान की जाएगी।

 

भर्ती निदेशक आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस मंडी ने बताया की ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले सभी योग्य उम्मीदवार

पात्रता और शर्तों पढ़ कर अपनी जानकारी सही भरें। उन्होंने बताया कि आवेदन करने में अगर कोई समस्या आती है या अभ्यर्थी अपना आवेदन सबमिट नहीं कर पा रहे हैं तो वे सेना भरती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने तीनों जिलों यानि मंडी, कुल्लू और लाहौल एवम् स्पीती के युवाओं को अह्वान किया है कि वे भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए आगे आयें और अपने और देश का भविष्य सुनहरा बनाएं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!