हिमाचल प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विवेक चंद कटोच को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA), हमीरपुर का सदस्य मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति उनके सामाजिक समर्पण, ईमानदार कार्यशैली तथा क्षेत्र के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करते हुए जिला हमीरपुर के विकास एवं परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे

।
