शहर के एनआईटी के समीप मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एनआईटी के पास एक क्रेटा कार और दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान राकेश कुमार निवासी टोनी देवी क्षेत्र के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रेटा वाहन को कब्जे में लेकर इंपाउंड कर लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।
