हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के प्रबंधन विभाग ने राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में एमबीए सहित अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तीन उद्यमियों में अपनी यात्राओं पर प्रकाश डाला। पूरा कार्यक्रम में बेहतर प्रबंधन प्रथाओं, नवाचार और नेतृत्व कौशल के साथ वास्तविक दुनिया के अनुभवों पर आधारित रहा। पहले सत्र में हमीरपुर स्थित द मॉल में वशिष्ठ एंटरप्रेन्योर्स और वशिष्ठ कॉम्प्लेक्स के संस्थापक ई सुमित ने विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा किऐ। उन्होंने कहा कि वे तीन बार अमेरिका का दौरा किया है, जिससे उन्हें वैश्विक अनुभव और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रथाओं की समझ प्राप्त हुई है। वहीं, दूसरे सत्र में पहाड़ी जाइका के संस्थापक शुभम जम्वाल ने अपने उद्यमी अनुभवों के विद्यार्थियों के बीच रखा। अंतिम सत्र में हमीरपुर के सूरज स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के प्रबंधन निदेशक अशोक धमीजा ने कहा कि उद्यमिता केवल डिग्री से ही परिभाषित नहीं होती, बल्कि दूरदृष्टि, दृढ़ता और शुरुआत करने के साहस से भी परिभाषित होती है। उनकी यात्रा युवाओं को यह विश्वास दिलाती है कि समर्पण और कड़ी मेहनत से सफलता हमेशा प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर एमबीए विभाग के प्राध्यापक डॉ मनीष खन्ना, डॉ शुभम, शिवानी शर्मा आदि मौजूद रहे।
