चंबा मे लापता युवती केस में शिक्षक के खिलाफ चालान कोर्ट में दायर

चंबा के बालू कस्बे में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई युवती के मामले में पुलिस जांच पूरी कर नामजद आरोपी शिक्षक खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया है। पुलिस को जांच के दौरान शिक्षक के खिलाफ परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर उसे आरोपी बनाया गया। हालांकि, अब तक लापता युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मामला सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत भंडेला के नवनियुक्ति गांव की युवती से जुड़ा है, जो पढ़ाई सिल्ले में चंबा के बालू स्थित एक क्वार्टर में रहती थी। 29 सितंबर, 2025 को युवती अचानक रहस्यमय हालात में लापता हो गई। स्वजन ने हरसंभव स्थानों पर तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में स्वजन ने इलाके के एक शिक्षक पर संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की और संदेह के आधार पर शिक्षक को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी शिक्षक युवती के लापता होने के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के लाई डिटेक्टर टेस्ट भी करवाया। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस ने अदालत की अनुमति से जिला कारागार में भी आरोपी से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

बालू से लापता युवती प्रकरण में पुलिस ने सभी पहलुओं की गहन जांच की है। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ अदालत में चालान प्रस्तुत किया गया है। युवती की तलाश अभी भी जारी है और जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जा रही है। आगे की कार्रवाई न्यायिक निर्देशानुसार की जाएगी।

विजय कुमार सकलानी, पुलिस अधीक्षक।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!