हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के नेरी कमलाह स्थित बूथ नंबर 5 पर युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से क्रिकेट किट एवं वॉलीबॉल किट वितरित की गई। यह कार्यक्रम स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के सौजन्य से आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व क्षेत्र के युवाओं के साथ एक सार्थक बैठक आयोजित कर खेल एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई थी। उसी पहल को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को खेल सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना आवश्यक है। खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने विधायक आशीष शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।
