नई ग्राम पंचायत जखयोल का गठन करने पर मुख्यमंत्री व विधायक का आभार

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नई ग्राम पंचायत जखयोल के गठन करने पर समस्त गांवों की जनता ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व विधायक सुरेश कुमार का हार्दिक आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद किया है । लोगों की जनभावनाओं को समझकर लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है ।यह शुभ अवसर हमारे क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद जखयोल पंचायत का गठन होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।यह उपलब्धि माननीय विधायक सुरेश कुमार के निरंतर प्रयासों, जनभावनाओं की समझ और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है कि हमारा क्षेत्र विकास की नई राह पर अग्रसर होगा। गांव जखयोल,रमेडा, लोहारवी , कोहलवीं व धमरोला वासी मिलकर आशा करते हैं कि यह नई पंचायत स्वच्छ प्रशासन, पारदर्शिता और समग्र विकास का उदाहरण बनेगी।

एक बार पुनः हम सभी माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व भोरंज की शान विधायक सुरेश कुमार का आभार व्यक्त करते हैं। पूर्व बडीसी सदस्य सुशीला शर्मा व यूथ कांग्रेस प्रधान राकेश गोल्डी ने बताया कि शीघ्र ही स्थानीय जनता को साथ लेकर विधायक महोदय को सम्मानित किया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!