युवा शक्ति को खेलों से जोड़ने का प्रयास: आशीष शर्मा ने बांटी स्पोर्ट्स किट

क्षेत्र में युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने की पहल करते हुए समाजसेवी एवं युवा नेता आशीष शर्मा ने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार स्तर पर खेल सुविधाओं को लेकर अपेक्षित प्रयास नजर नहीं आ रहे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और प्रोत्साहन के अभाव में कई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। यदि सरकार खेल ढांचे को मजबूत करे और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाए, तो प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकते हैं।

आशीष शर्मा ने कहा कि युवाओं को मजबूत बनाना ही प्रदेश के भविष्य को मजबूत करना है और जनसहयोग से ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि खेल और युवा विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने से संभव है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता स्वयं आगे आकर युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!