मुख्यमंत्री ने वीआईपी सोफ़ा हटवाकर साधारण कुर्सी पर बैठकर जीता जनता का दिल

नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने सादगीपूर्ण व्यवहार से प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। जनसभा में मुख्यमंत्री के लिए मंच पर विशेष रूप से एक बड़ी वीआईपी कुर्सी लगाई गई थी। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और उस कुर्सी पर बैठे, उन्होंने बिना देर किए उसे पीछे हटाने को कहा और उसकी जगह साधारण कुर्सी मंगवाकर उस पर बैठे।

मुख्यमंत्री के इस सहज और आमजन से जुड़े व्यवहार की वहां मौजूद जनता ने खूब सराहना की। नाचन की जनता को मुख्यमंत्री का यह कदम खूब पसंद आया और उन्होंने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उनके इस सादगी भरे कदम की लोगों ने खूब प्रशंसा की।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!