हमीरपुर: जिला हमीरपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नादौन पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा 24 मार्च 2026 को पुराना फतेहपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.87 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नादौन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, किए गए ड्रग टेस्ट में भी आरोपी के नशे का सेवन करने की पुष्टि हुई है।
नादौन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
