एनआईटी हमीरपुर में ‘मैनफिएस्टा 2026’ का भव्य समापन, प्रतिभा और रचनात्मकता का दिखा शानदार संगम

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित मैनफिएस्टा 2026 का सफल और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे परिसर को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एच. एम. सूर्यवंशी एवं श्रीमती सूर्यवंशी के साथ डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी तथा संकाय समन्वयक डॉ. शैम्पी कंबोज विशेष रूप से उपस्थित रहे। पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

पहले दिन आयोजित मेगा टैलेंट जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिनका निर्णयन प्रो. अनुप कुमार और प्रो. पवन शर्मा द्वारा किया गया। दिन का समापन गायक अंकुश महाजन और स्टैंड-अप कॉमेडियन विशाल शर्मा की शानदार प्रस्तुतियों से हुआ, जिसके बाद पारंपरिक नाटी ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

इस दौरान श्रीमती सूर्यवंशी एवं अन्य संकाय सदस्यों द्वारा छात्र परिषद के अध्यक्ष गौरव राजपूत, उपाध्यक्ष अक्षय जैन तथा कार्यक्रम के होस्ट राजेंद्र जमवाल को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए।

दूसरे दिन आयोजित वैलिडिक्टरी सत्र के साथ कॉलेज की जंग और वेस्ट टू क्रिएटिविटी जैसे कार्यक्रमों ने रचनात्मकता को नई दिशा दी, जहां प्रतिभागियों ने अपशिष्ट सामग्री का नवाचारपूर्ण उपयोग प्रस्तुत किया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस प्रकार मैनफिएस्टा 2026 ने न केवल मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन का मंच प्रदान किया, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी सशक्त किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!