विकास ठप, वेंटीलेटर पर चल रही सरकार : आशीष शर्मा 

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ हमीरपुर भाजपा ने शनिवार को हमीरपुर गांधी चौक में प्रदर्शन किया। इसमें सदर के विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। गांधी चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर नारेबाजी की

 

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं अभी तक शुरू नहीं हो पाईं और अब भी घोषणा किए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार को साढ़े तीन साल का समय हो गया है और प्रदेश तीन दशक पीछे चले गया है। एक तरफ आपदा से नुकसान हुआ, जो रही कसर उसे सरकार ने पूरा कर दिया है। चारों तरफ त्राहिमाम मचा है। विकास पूरी तरह से ठप है। सरकार ऋण लेकर अपनी गाड़ी चला रही है। मुख्यमंत्री दूसरे के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिमाचल को 18 हजार करोड़ दिए थे

मोदी सरकार ने 10 साल में प्रदेश को 89 हजार करोड़ रुपये दिए। कहा कि हिमकेयर में अगर घोटाला हुआ तो हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच करवाई जाए। लोग पूछ रहे क्या हुआ कांग्रेस की गारंटियों का। मुख्यमंत्री हिमाचल में तो झूठ बोल रहे हैं असम में भी झूठ बोल कर आए। भाजपा अब जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर फेंकेंगे। आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में तय किया है कि अब जन आंदोलन होगा। भाजपा ने स्थानीय स्तर पर जनता को पेश आ रही समस्याओं का उल्लेख किया।

विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2026 की रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा हिमाचल प्रदेश ने कांग्रेस सरकार की “जनविरोधी” नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसमें विकास कार्य ठप होने और कर्ज के मुद्दे उठाए गए।

 

उन्होंने बताया इस जन आंदोलन का उद्देश्य कांग्रेस सरकार की

जनविरोधी नीति है । भाजपा ने राज्य में विकास ठप होने और सरकार के ऋण लेकर चलने का आरोप लगाया जिसमे

मुद्दे हैं महंगाई, बेरोजगारी, और कथित तौर पर जनविरोधी निर्णयों का विरोध।

उन्होंने बताया कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य है जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की विफलता उजागर करना।

इस अवसर पर सभी मंडल पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!