ब्रेकिंग न्यूज | सरकाघाट में दिल दहला देने वाली वारदात कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या, सिर धड़ से अलग

सरकाघाट क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नैण गांव की 19 वर्षीय छात्रा, जो रोजाना की तरह गोपालपुर कॉलेज जा रही थी, रास्ते में ही एक दरिंदे का शिकार बन गई।

आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए छात्रा की निर्मम हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व जिला परिषद सदस्य पवन शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!