महिलाओं के सम्मान में हम सदैव मैदान में महिला मंडलों से मुलाकात में बोले जनसेवक सुशील ठाकुर

हमीरपुर- समाज की सुख सुविधाओं का माध्यम बनी हुई नारी शक्ति के सम्मान में हम सदैव मैदान में हैं। महिला मंडलों को उन्नति के पथ पर अग्रसर कर नारी शक्ति ने समाज को मजबूती प्रदान की है। आज महिला मंडल अपने क्षेत्र में सहूलियत का माध्यम बने हुए हैं। इसका पूरा श्रेय नारी शक्ति को जाता है जिनके प्रयासों से महिला मंडल नाम कमा रहे हैं। यह बात जनसेवक एवम ऊखली पंचायत के पूर्व प्रधान सुशील ठाकुर ने ग्राम पंचायत अग्घार व नाहलवीं में महिला मंडलों को सामग्री वितरित करने के दौरान कही। इस दौरान अग्घार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में का भी उन्होंने सुमिरन किया तथा आयोजकों को बधाई दी।

सुशील ठाकुर ने महिला मंडलों का सामग्री के रूप में कुर्सियां, गद्दे, टेबल व अन्य उपलब्ध करवाई। इससे पूर्व भी वह कई पंचायतों के महिला मंडलों को जरूरत की सामग्री का वितरण कर चुके हैं। उनकी पर्यावरण संरक्षण मुहिम वर्षों से निरंतर चली आ रही है तथा पर्यावरण को बचाने में सहायक सिद्ध हो रही है। अब तक लाखों फलदार पौधों का वितरण दर्जनों पंचायतों में किया जा चुका है। नशा निवारण मुहिम के तहत उन्होंने कई शिविर आयोजित कर नशे के दुष्प्रभाव बताकर युवा पीढ़ी को इस दलदल से बचाने का प्रयास किया है। वह प्रयास आज भी जारी हैं तथा साथ ही नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के दृष्टिगत अब महिला मंडलों की मजबूती सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने महिला मंडलों को वचन दिया है कि यदि किसी सामग्री की और आवश्यकता होती तो भविष्य में उपलब्ध करवाई जाएगी। महिला मंडलों की तरफ से उनका स्वागत किया गया तथा सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया गया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!