भोरंज से एक अत्यंत मार्मिक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।
जानकारी के अनुसार, तहसील भोरंज के ठारा गांव निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार, जो किरतपुर में कोयले की फैक्ट्री में कार्यरत था, का अचानक निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार उसकी बहन को मिला, वह गहरे सदमे में चली गई।
बताया जा रहा है कि अजय कुमार और उसकी 55 वर्षीय बहन, जो समीरपुर की रहने वाली थी, के बीच गहरा भावनात्मक लगाव था। भाई की मौत का दुख बहन सहन नहीं कर पाई।
परिजनों के अनुसार, खबर सुनने के कुछ ही समय बाद बहन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे संभालने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन वह अचेत हो गई और थोड़ी देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार में दो मौतों ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोग इसे बेहद दुखद और भावुक कर देने वाली घटना बता रहे हैं।