नारी सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मिलेगा महिलाओं को नया आयाम: उषा बिरला*

भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिला हितैषी पार्टी रही है और महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती आई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं हमीरपुर की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में 50% आरक्षण देकर उन्हें सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई थी। इस निर्णय ने प्रदेश की महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान किए और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाया।

उषा बिरला ने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा से “सबका साथ, सबका विकास” रही है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। यही कारण है कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

उषा बिरला ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक विशेष लोकसभा सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभाव, क्रियान्वयन और संवैधानिक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग के गठन के माध्यम से लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभा की सीटों में आवश्यक बदलाव और विस्तार का प्रावधान भी इस प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे महिलाओं को और अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

उषा बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं की आवाज को बुलंद करने और उन्हें समान अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है, जिसके लिए देश की हर महिला उनके प्रति कृतज्ञ है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!