हमीरपुर/शिमला।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर का अचानक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे ब्रेन हैमरेज का शिकार हुए, जिसके चलते उनका देहांत हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रशेखर एक समर्पित और कर्मठ नेता थे, जिनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं विधायक सुरेश कुमार और विधायक रंजीत राणा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू तथा पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी चंद्रशेखर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
