हमीरपुर में सनसनी: कुर्याह गांव में गली-सड़ी लाश मिलने से हड़कंप

जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उसनाड़ कलां के गांव कुर्याह में एक गली-सड़ी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मंदिर जाते समय रास्ते में इस लाश को देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शव काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल, शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।
क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं लोग पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!