जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रहे सात विद्यार्थी सम्मानित

जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन एस्पायर कॉन्टिनेंटल स्कूल हमीरपुर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कमल किशोर भारती ने किया । कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 72 विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचार आधारित उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, स्मार्ट तकनीक एवं कृषि सुधार से जुड़े आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए।

निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन उपरांत प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सात विद्यार्थियों का चयन किया गया इनमें सेजल कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरबयार, रंकिता रानी राजकीय उच्च विद्यालय लोहाखर, शिवांश शर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, नैंनसी भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, वर्षा शर्मा गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल धनेटा , अर्पण दत्त शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर व अक्षु शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अपर हड़ेटा शामिल रहे।मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग से जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ,प्रधानाचार्य सतीश पाल, एमडी एस्पायर अमित ठाकुर अध्यापकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!