हमीरपुर में कांग्रेस व इंडी गठबंधन के खिलाफ महिलाओं का जनआक्रोश, गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन

गांधी चौक हमीरपुर में बुधवार को महिला विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। शहर की सड़कों पर निकाली गई “जन आक्रोश पदयात्रा” में महिलाओं के साथ-साथ युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन की नीतियां महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं हैं।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अन्याय, उपेक्षा और कथित अपमान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए जोरदार नारेबाजी की। “अब अन्याय नहीं चलेगा” और “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा देश” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!