33 पंचायतों को छोड़कर अन्य सभी की संशोधित मतदाता सूचियां तैयार किन्हीं कारणों से छूटे लोग जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में कर सकते हैं आवेदन

 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला में विभाजन एवं पुनर्गठन से प्रभावित 33 ग्राम पंचायतों-बड़ा, कोटला चिल्लियां, जलाड़ी, उट्टप, गाहली, टिल्लू, चमराल, नघूं, लंजयाणा, उटपुर, पुरली, समीरपुर, संगरोह कलां, धमरोल, गरसाहड़, खरवाड़, कड़ोहता, भौंखर, जख्योल, दसमल, देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, टिब्बी, ख्याह लोहाखरियां, छयोड़ीं, बफड़ीं, री, चबूतरा, करोट, दाड़ला, बलेहू और बड़ेई को छोड़कर अन्य सभी पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं। ये संशोधित मतदाता सूचियां एक अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं।  

उपायुक्त ने बताया कि इन संशोधित मतदाता सूचियों में अगर किन्हीं कारणों से किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो वह अपना नाम इनमें शामिल करवाने के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि तक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर दो रुपये की फीस के साथ आवेदन कर सकता है।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!