मंडी जिले में 5वीं-8वीं कक्षा में एक भी छात्र नहीं फेल, विभाग ने 39 स्कूलों के प्रिंसिपल किए तलब*

प्रदेश के मंडी जिले में 5वीं और 8वीं कक्षा के सभी छात्रों को पास किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नो-डिटैंशन पॉलिसी वापस लिए लाने के बाद अब पुअर परफॉर्मैंस देने पर उक्त कक्षाओं के छात्रों को फेल करने का प्रावधान है, लेकिन इससे पहले ऐसा नहीं था, ऐसे में शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। मामले पर गड़बड़ी की आशंका जताई गई है, जिसके चलते 39 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को संबंधित शिक्षकों के साथ तलब किया गया है। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित स्कूल अपने छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं (आंसर शीट) भी साथ लेकर निदेशालय में पेश हों। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि छात्रों को नियमों के तहत पास किया गया है या नहीं

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई उन स्कूलों के खिलाफ की जा रही है जहां 5वीं और 8वीं कक्षा के सभी छात्रों को बिना उचित मूल्यांकन के पास कर दिया गया। विभाग को शिकायतें मिलने के बाद इस पर संज्ञान लिया गया। निदेशालय ने प्रिंसीपलों को 28 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से बुलाने का शैड्यूल तैयार किया है। हर दिन 4 स्कूलों के प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक जांच के लिए उपस्थित होंगे, ताकि प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!