नगर निगम चुनाव 2026 के सुचारू संचालन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडल दंडाधिकारी, सदर मंडी रूपिन्द्र कौर द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम एसडीएम कार्यालय, सदर मंडी में कार्य करेगा, जहां से चुनाव संबंधी गतिविधियों की निगरानी तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। कंट्रोल रूम के लिए दूरभाष नंबर 01905-225207 जारी किया गया है, जिस पर आमजन तथा संबंधित अधिकारी आवश्यकता अनुसार संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी के रूप में अधीक्षक कार्यालय एसडीएम सदर मंडी के फतेह सिंह को नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9817666045 है। कंट्रोल रूम के संचालन में सहयोग के लिए वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार तथा जेओए (आईटी) जगदीश को तैनात किया गया है। ये दोनों अधिकारी कंट्रोल रूम में आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान, शिकायतों का त्वरित निपटारा तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।