हमीरपुर से जुड़े बार काउंसिल चुनाव के ताजा रुझानों में रोहित कुमार शर्मा ने बढ़त बना ली है। प्रारंभिक मतगणना के अनुसार वह 180 वोटों के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं।
शुरुआती दौर की गिनती में मिली इस बढ़त से उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, हालांकि चुनावी तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, कई जिलों की मतगणना अभी बाकी है, जिसे आज सुबह 10:00 बजे से दोबारा शुरू किया जाएगा। ऐसे में अंतिम परिणाम में बदलाव की पूरी संभावना बनी हुई है।
बार काउंसिल चुनाव के इस मुकाबले पर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं और राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई
है।
