दियोली व बाथू पंचायतों की मतदाता सूचियों में नाम सम्मिलित करने के लिए कर सकते हैं आवेदन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशानुसार ऊना ज़िला के विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत दियोली तथा विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत बाथू के निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त ऊना ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए इन पंचायतों की अनुपूरक मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) संशोधन नियम, 1994 के नियम 24 के उप नियम (3) के प्रावधान के अनुसार नियम 32 के तहत निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना के तहत आवेदन किए जा सकते हैं।

 

उन्होंने कहा है कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपना नाम दर्ज करवाने हेतु निर्धारित प्रपत्र-2 (दोहरी प्रति) भरकर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त, ऊना के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ 2 रुपये निर्धारित शुल्क जमा करवाना होगा।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!