मित्र की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग, समाज में दिया सकारात्मक संदेश

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठठानी पोस्ट ऑफिस के अम्मन पंचायत के गांव चोंत्रा में एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई है। यहां एक व्यक्ति द्वारा अपने मित्र प्रताप जी की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवविवाहित जोड़े के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर एक-दूसरे का सहयोग करना समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत बनाता है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!