जोह में कुश्ती मेला: नरेश कुमार दर्जी ने दिए ₹51 हजार

हमीरपुर। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट लंगसा के गांव जोह में आयोजित होने वाले पारंपरिक कुश्ती मेला (छींझ दंगल) के लिए समाजसेवी नरेश कुमार दर्जी उर्फ दर्जी भाई ने ₹51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि कुश्ती केवल खेल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, अनुशासन और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण मेलों और दंगलों से सामाजिक एकता, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। यह आयोजन हमारी परंपराओं को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने आयोजक समिति व क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मेले की सफलता की कामना की और भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!