हमीरपुर, 2 मई। थाना सदर हमीरपुर के अंतर्गत एक जियो टावर से महंगे उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिलोक चन्द पुत्र श्री प्रशोतम दास, निवासी गांव अम्बी ढागूं, डाकघर बारी मंदिर, तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत में बताया गया कि दैण क्षेत्र में स्थापित कंपनी के JIO टावर से एक अल्टरनेटर तथा एक कैमरा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। घटना का पता चलने पर शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अभियोग अधीन धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) के तहत थाना सदर हमीरपुर में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।