महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम हेतु उपायुक्त व एसपी को दिया निमंत्रण

9 मई को आयोजित होने वाले “राजपूत एकता एवं महाराणा प्रताप जयंती” कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय उपायुक्त गंधर्वा राठौर एवं पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें क्रमशः मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। दोनों अधिकारियों ने मौखिक रूप से कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई तथा शीघ्र ही अपनी आधिकारिक उपस्थिति की पुष्टि करने का आश्वासन दिया।

इसके अतिरिक्त, समिति ने जिला के वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं प्रदेश सरकार में सचिव (कानून विभाग) रह चुके अवतार डोगरा को भी उनके कार्यालय में जाकर कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा।

इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष एवं राजपूत महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर, प्रदेश आईटी संयोजक सुमित ठाकुर, महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, महेंद्र भारद्वाज, पैट्रन यशपाल मन्हास, उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों का अनौपचारिक रूप से निमंत्रण स्वीकार करने पर आभार व्यक्त किया।

सभा ने यह भी जानकारी दी कि जिला भर के पूर्व राजपूत अधिकारियों, सेना के पूर्व अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

यह जानकारी सभा के जिला प्रवक्ता विक्रम ठाकुर द्वारा जारी एक लिखित बयान में दी गई।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!