चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

चिंतपूर्णी थाना के तहत किन्नू क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3.84 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान हमीरपुर निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शक के आधार पर युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह यह नशा कहां से लाया था और इसके पीछे कोई नेटवर्क तो नहीं है।

इस तरह की कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती के रूप में देखा जा रहा

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!