ताल वार्ड-06 से भाजपा प्रत्याशी सुशील शर्मा ने जताया आभार, विकास का दिया भरोसा

हमीरपुर। जिला परिषद चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियों के बीच ताल वार्ड नंबर-06 से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी के रूप में चयनित होने पर सुशील शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि यह चयन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणास्रोत है और वे इस विश्वास को कायम रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

सुशील शर्मा ने आगे कहा कि यह भरोसा केवल उन पर ही नहीं, बल्कि ताल वार्ड की जागरूक और समर्थ जनता पर भी जताया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग और समर्थन से वे इस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों को उनकी प्राथमिकता में रखा जाएगा।

अंत में उन्होंने ताल वार्ड नंबर-06 की जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित हो

गा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!