हमीरपुर में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, तीन वाहन जब्त

जिला ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन वाहनों को जब्त किया है, जिनमें दो स्कूटी और एक बाइक शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी संजय राणा ने बताया कि इन सभी वाहनों के चालक मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जब पुलिस ने वाहनों को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया, तो कुछ चालक मौके से फरार हो गए। बाद में एक बाइक सवार को ओल्ड आरटीओ ऑफिस के नजदीक बाईपास क्षेत्र से पकड़ लिया गया, जबकि एक स्कूटी सवार को अनु क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
जांच के दौरान एक स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी पाई गई और चालक दस्तावेज दिखाने में असफल रहा। वहीं, तीसरी स्कूटी चोरी की निकली, जिसे पंजाब से चोरी कर हिमाचल में एफिडेविट के आधार पर बेचे जाने की बात सामने आई है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किए जाने पर स्कूटी के वास्तविक मालिक को संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!