जिला मंडी में पंचायत चुनावों के लिए ब्लॉकवार मतदान केंद्र तय

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने पंचायती राज संस्थाओं के  चुनाव  के लिए जिला मंडी के विभिन्न विकास खंडों में पंचायतवार मतदान केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 32(4) के तहत जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार जिला मंडी के सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद चुनावों के लिए मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें गोपालपुर, धर्मपुर, धनोटू सहित अन्य सभी विकास खंडों की पंचायतों के मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक पंचायत के वार्डवार मतदान क्षेत्रों की सूची प्रकाशित की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूची संबंधित एसडीएम कार्यालयों, बीडीओ कार्यालयों तथा पंचायत स्तर पर भी उपलब्ध रहेगी ताकि मतदाता अपने मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!