महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर तैयारियां पूरी, टाउन हॉल में होगा भव्य आयोजन

हमीरपुर। राजपूत एकता एवं महाराणा प्रताप जयंती समारोह के आयोजन को लेकर शुक्रवार को आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। इस दौरान आयोजन स्थल टाउन हॉल का भी निरीक्षण किया गया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि 9 मई शनिवार को जिला राजपूत महासभा एवं कल्याण सभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपायुक्त गंधर्वा राठौर मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में जिला भर से सैकड़ों राजपूत समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा सेना तथा देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले कई संगठनों और उनके पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि उनकी निस्वार्थ सेवा भावना को प्रोत्साहन मिल सके।

बैठक में सभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर, वित्त सचिव रविंद्र सकलानी, पैट्रन यशपाल मन्हास, प्रदीप ठाकुर, बंटी ठाकुर, पंकज अत्री, वीना पठानिया, कैप्टन प्रीतम, महिंद्र भारद्वाज, परवीन लकी, स्वरूप सिंह, संतोष राणा और अजय भंडारलिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!