Sukhvinder Singh Sukhu शाम शिमला के ऐतिहासिक मॉल रोड पर चहलकदमी करते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आत्मीय बातचीत की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कई पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और मेहमाननवाजी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।
