शहरी निकाय चुनावों के मद्देनज़र जिला में 16 व 17 मई को ड्राई डे घोषित

जिला ऊना के शहरी निकाय क्षेत्रों में आगामी शहरी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से 16 तथा 17 मई को ड्राई डे घोषित किया गया है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार निर्धारित तिथियों के दौरान संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में सभी शराब के ठेके पूर्णतः बंद रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की मादक पेय पदार्थों की बिक्री, वितरण एवं परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
इसके अतिरिक्त नगर निगम ऊना तथा नगर पंचायत बंगाणा में इस चरण के अंतर्गत नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित नहीं हैं, इसलिए यह आदेश उक्त दोनों क्षेत्रों में लागू नहीं होंगे।
powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!