पंचायती राज चुनाव: ऊना जिले में विभिन्न पदों के लिए 4,049 प्रत्याशी चुनावी मैदान में*

पंचायती राज चुनावों के तहत ऊना जिले में विभिन्न पदों के लिए कुल 4,049 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया 14 और 15 मई को पूरी हुई। 15 मई को अपराह्न 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह वितरित किए गए।

कुल उम्मीदवारों में जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 45, पंचायत समिति की 107(इसके अतिरिक्त 2 सीट निर्विरोध चुनी गई है) सीटों के लिए 416, जबकि 249 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 849, उपप्रधान पद के 930 तथा वार्ड सदस्य पद के 1809 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं जिले की पांच ग्राम पंचायतें पूरी तरह निर्विरोध चुन ली गई हैं। इनमें ऊना उपमंडल की बीनेवाल और उदयपुर, हरोली उपमंडल की जखेवाल और पंडोगा निचला तथा बंगाणा उपमंडल की बोहरू पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। साथ ही, विभिन्न पंचायतों में अलग अलग पद पर 706 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।इनमें 689 वार्ड सदस्य, 7 उप प्रधान, 8 प्रधान और 2 पंचायत समिति सदस्य शामिल है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!