व्यापार मंडल की पहल सफल, 17 मई को नहीं लगेगा बिजली कट

ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए व्यापार मंडल हमीरपुर की पहल रंग लाई है। व्यापार मंडल के आग्रह पर अब 17 मई 2026 को हमीरपुर क्षेत्र में बिजली कटौती नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल हमीरपुर ने बिजली विभाग से मांग उठाई थी कि मतदान के दिन बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए, ताकि मतदाताओं, चुनाव कर्मचारियों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडल का कहना था कि चुनाव के दौरान निर्बाध बिजली व्यवस्था बेहद आवश्यक है, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

व्यापार मंडल की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के सहायक अभियंता एवं एसडीओ सौरव ने 17 मई को प्रस्तावित बिजली कटौती रद्द करने का निर्णय लिया है। विभाग के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

व्यापार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग और विशेष रूप से एसडीओ सौरव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बिजली व्यवस्था सामान्य रहने से मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी और लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!