ताल वार्ड में सुनील ठाकुर उर्फ कालू ने किया जनसंपर्क तेज

जिला परिषद वार्ड नंबर 6 ताल से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी एवं वर्तमान उपप्रधान ग्राम पंचायत पांडवीं तथा हमीरपुर ब्लॉक इंटक के अध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर उर्फ कालू ने शुक्रवार को ताल पंचायत में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस दिवस ठाकुर, जिला यूथ कांग्रेस महासचिव रोहित कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस रजत राणा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मदन कुमार, ब्रह्मदास तथा यूथ कांग्रेस रिसर्च विभाग के महासचिव सन्नी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

सुनील ठाकुर उर्फ कालू ने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के हितों और पंचायत स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है और लोग बदलाव के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार हैं।

 

वहीं क्षेत्र में मिल रहे जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है। कांग्रेस विचारधारा के उम्मीदवार सुनील ठाकुर उर्फ कालू चुनाव चिन्ह “ताला चाबी” के साथ अपने विरोधियों पर मजबूत बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!