पंचायत चुनावों के बीच जनता पर महंगाई की मार

नई दिल्ली/हमीरपुर। पंचायती राज चुनावों के बीच आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार द्वारा टैक्स बढ़ाए जाने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

 

नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर सीधे तौर पर आम आदमी, किसानों और परिवहन क्षेत्र पर पड़ने लगा है।

 

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में पेट्रोल की औसत कीमत ₹99 से ₹102 प्रति लीटर के बीच पहुंच चुकी है। जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा दाम इस प्रकार हैं—

 

शिमला : ₹102.52 प्रति लीटर

 

हमीरपुर (सुजानपुर) : ₹102.57 प्रति लीटर

 

मंडी : ₹101.66 per लीटर

 

ऊना : ₹99.69 प्रति लीटर

 

 

पंचायत चुनावों के माहौल में बढ़ती महंगाई अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के बीच जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और टैक्स संरचना के कारण दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल महंगा होने से खेती-किसानी, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है, जबकि पंचायत चुनावों के दौरान यह मुद्दा गांव-गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!