मोरसू बाईपास में पशु क्रूरता का मामला पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरी थीं 38 भेड़-बकरियां, तीन लोगों पर केस दर्ज

भोटा पुलिस चौकी की गश्त टीम ने मोरसू बाईपास के पास देर रात एक पिकअप वाहन में पशुओं को अमानवीय तरीके से ले जाते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पिक अप HP-73A-4909 को जांच के लिए रोका। वाहन चालक ने अपना नाम कुलदीप राज पुत्र गुलाब सिंह निवासी चलूँज, डाकघर धुलेई, तहसील चुराह जिला चम्बा बताया। उसकी उम्र 41 वर्ष बताई गई है।

 

वाहन में उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी सवार थे, जिन्होंने अपने नाम पिंकू पुत्र भैंसू राम निवासी गांव देवी कोठी तहसील चुराह जिला चम्बा उम्र 33 वर्ष तथा मनोज कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी गांव हैल डाकघर देवी कोठी तहसील चुराह जिला चम्बा उम्र 32 वर्ष बताए।

 

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पाया गया कि पिकअप के ढाले में लकड़ी के फट्टों से अस्थायी छत बनाई गई थी और उसके भीतर भेड़-बकरियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। वाहन के ऊपरी तथा निचले हिस्से में पशुओं को बेहद तंग हालत में रखा गया था। मौके पर गिनती करने पर कुल 38 भेड़-बकरियां बरामद हुईं।

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन पशुओं को बेचने के लिए रामपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियोग संख्या 151/26 अधीन धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!