पंचायती राज चुनाव में मतदाताओं का उत्साह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक : अभ्येवीर सिंह लवली

पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में हुए मतदान एवं परिणामों को लेकर समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभ्येवीर सिंह लवली ने सभी विजयी प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने जिस उत्साह और जागरूकता के साथ भाग लिया, वह अत्यंत सराहनीय है।

अभ्येवीर सिंह लवली ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर चुने गए प्रतिनिधि गांवों के विकास की रीढ़ होते हैं और जनता ने विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा को ध्यान में रखकर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया है।

उन्होंने प्रथम चरण में विजयी सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा पंचायतों के विकास को नई दिशा देंगे।

मंडल अध्यक्ष अभ्येवीर सिंह लवली ने कहा कि आगामी 28 मई एवं 30 मई को होने वाले दूसरे और तीसरे चरण के पंचायत चुनावों को लेकर भी मतदाताओं में भारी उत्साह बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सकारात्मक माहौल है और लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा that वे निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं बल्कि गांवों के भविष्य और विकास की दिशा तय करने का अवसर भी हैं। इसलिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अभ्येवीर सिंह लवली ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन, चुनाव कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की भी सराहना की।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!