ताल पंचायत में दिखा जन सेवक सुशील ठाकुर का क्रेज, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में जन सेवक सुशील ठाकुर के प्रति लोगों का उत्साह आज भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। खासकर युवाओं और महिलाओं में उनके प्रति अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जब पंचायत चुनावों के दौरान सुशील ठाकुर ताल पंचायत पहुंचे तो वहां लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

 

युवाओं और महिलाओं की भारी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि सुशील ठाकुर की लोगों के बीच मजबूत पकड़ बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुशील ठाकुर लंबे समय से जनता के बीच रहकर लगातार सेवा कार्य करते आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों का उन पर भरोसा लगातार बढ़ा है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि सुशील ठाकुर ने समय-समय पर बुजुर्गों को व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने, महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार पौधे बांटने जैसे कई सामाजिक कार्य किए हैं। लोगों का कहना है कि गर्मियों के दौरान जंगलों में आग लगने से बड़ी संख्या में पौधे नष्ट हो जाते हैं, ऐसे में हर वर्ष नए पौधे लगाकर पर्यावरण को नया जीवन देने का प्रयास किया जाता है।

 

सुशील ठाकुर का मानना है कि पौधे ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की सबसे बड़ी नींव हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बचाना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि उनके सामाजिक कार्यों को लेकर लोगों में लगातार उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!