107 साल की सैरौ देवी ने निभाया लोकतंत्र का फर्ज, पंचायत गठन के बाद सबसे पहले डाला वोट

हमीरपुर। पंचायती राज चुनावों के दौरान लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। ग्राम ज़ख्योल की 107 वर्षीय सैरौ देवी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया। विशेष बात यह रही कि पंचायत गठन के बाद उन्होंने सबसे पहले मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

 

उम्र के इस पड़ाव में भी सैरौ देवी का उत्साह और जागरूकता युवाओं के लिए मिसाल बना। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने उनके जज्बे की सराहना की। सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की अहम भूमिका होती है।

 

सैरौ देवी ने साबित कर दिया कि उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता कभी कम नहीं होनी चाहिए। उनका यह उत्साह क्षेत्र के मतदाताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!