मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकतरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 14 वार्डों वाले इस नगर निगम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 12 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इस चुनावी नतीजों ने विपक्षी दल कांग्रेस और अन्य विरोधियों को पूरी तरह पछाड़ दिया है। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट जीतने में कामयाब रहे हैं
कांग्रेस महज एक सीट पर सिमटी, निर्दलीय ने भी खोला खाता
इस चुनाव में सत्तारूढ़ दल के दावों के विपरीत कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पार्टी महज 1 सीट पर सिमट कर रह गई। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया, जबकि बाकी सभी वार्डों में भाजपा के उम्मीदवारों ने भारी मतों से विजय प्राप्त की।
कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
नतीजों के घोषित होते ही मंडी शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस बड़ी जीत की बधाई दे रहे हैं।
