जंगल रोपा वार्ड-5 से सोनी शर्मा की जीत पर समर्थकों ने जताया आभार

हमीरपुर। जंगल रोपा वार्ड नंबर-5 से भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी सोनी शर्मा की जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जीत के उपरांत जारी एक संदेश में सोनी शर्मा एवं उनके समर्थकों ने क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और सभी के सहयोग का परिणाम है। चुनाव के दौरान मिले अपार समर्थन और स्नेह के लिए उन्होंने प्रत्येक मतदाता का धन्यवाद किया।

 

सोनी शर्मा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

समर्थकों ने इसे क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं की जीत बताते हुए सभी मतदाताओं का पुनः आभार जताया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!