ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर जिला परिषद में फिर दिखा आशीष शर्मा का दबदबा

जिला हमीरपुर की राजनीति में एक बार फिर हमीरपुर सदर के विधायक Ashish Sharma का राजनीतिक प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला है। जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों की तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। राजनीतिक गलियारों में इसे विधायक आशीष शर्मा की रणनीति और मजबूत जनसंपर्क का परिणाम माना जा रहा है।

 

चुनावी नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि हमीरपुर सदर क्षेत्र में विधायक आशीष शर्मा की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है और जिला परिषद चुनाव के नतीजों ने इसे फिर साबित कर दिया है। भाजपा खेमे में जीत का जश्न शुरू हो गया है, जबकि विपक्ष के लिए यह परिणाम बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!