महल वार्ड से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य अनीता देवी ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल से लिया आशीर्वाद

महल वार्ड से आजाद प्रत्याशी के रूप में जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई अनीता देवी ने आज समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी चुनावी सफलता पर प्रो. धूमल एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

अनीता देवी ने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश की राजनीति का एक सशक्त एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रदेश में पार्टी के विस्तार में प्रो. धूमल की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों को निरंतर प्रेरणा मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें प्रो. प्रेम कुमार धूमल तथा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिसके लिए वह दोनों नेताओं की हृदय से आभारी हैं। अनीता देवी ने कहा कि जिला परिषद सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह प्रो. धूमल एवं अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

 

इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं के हाल ही में निर्वाचित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी समीरपुर पहुंचकर प्रो. प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इनमें ग्राम पंचायत स्वाहल के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत नाड़सी के प्रधान सुखदेव, ग्राम पंचायत कुठेड़ा के जनप्रतिनिधि, बीडीसी पंजोत, बीडीसी पटनौण सुरेंद्र कुमार, बीडीसी दारोगण पट्टी कोट तथा उनके समर्थक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

जनप्रतिनिधियों ने प्रो. धूमल से भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनके अनुभवों एवं सुझावों का लाभ प्राप्त किया।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!