भारतीय जनता पार्टी के शहरी मंडल हमीरपुर ने आज को विश्व पर्यावरण दिवस पर हमीरपुर के हीरानगर में वृक्षारोपण करके एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर,महामंत्री तेन सिंह बन्याल, मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, बूथ अध्यक्ष अंकुर कपिल, जोगिंदर, सौरव सोनी, विवेक,अभिषेक एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल महामंत्री तेन सिंह और राजेश ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस से भाजपा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के संकल्प के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारम्भ कर रही है। शुक्रवार को सभी मुख्यालयों पर वृक्षारोपण करते हुए मंडल स्तर पर अभियान प्रारम्भ होगा।
मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के ऐतिहासिक 12वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बूथ स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
इसके साथ ही 05 जून से प्रत्येक अभियान व कार्यक्रम के पश्चात वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत भाजपा जन जागरण करेगी और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रमों से जुड़ेगे और वृक्षारोपण करेंगे तथा जनमानस को प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक व सामाजिक दायित्वों के साथ प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक वातावरण के लिए सतत कार्य कर रही है। तमाम विपक्षी दलों के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय होकर कार्य करते है। जबकि भाजपा सेवा कार्यों, सांस्कृतिक, सामाजिक सरोकार से जुडे़ कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच निरंतर काम करती है।
