The Deputy Commissioner issued instructions for the prompt resolution of complaints received on the Chief Minister's Seva Sankalp Helpline.

उपायुक्त ने दिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन (1100) से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए आज जिला जन शिकायत निवारण सेल की एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित की गई।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे को प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के माध्यम से जन शिकायतों के निराकरण की पहल की गई है। जिला स्तर पर इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन (1100) पर प्राप्त अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों  का समयबद्ध, प्रभावी व त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। शिकायतों के निराकरण में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी इन शिकायतों व समस्याओं का समाधान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अन्य लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश भी दिएताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत संपर्क कर इनका शीघ्र समाधान करें।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंहएसडीएम सदर रूपिंदर कौरजिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठकजिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, खाद्य आपूर्ति विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!